फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पूर्व मुख्यमंत्री ने गन व्यापारी आत्महत्या प्रकरण को विधानसभा में उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में बजट सत्र पर चर्चा के दौरान बलिया में असलहा व्यापारी नंदलाल गुप्ता की आत्महत्या का मामला उठाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से व्यापारी के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

सदन में अपनी बात रखते हुए कहा कि घटना के बाद बलिया गया था। व्यापारी परिवार से मिला था, कौन लोग हैं सूदखोरी कर रहे हैं वहां पर। करोड़ों की मार्केट वैल्यू जमीन ले लिए। प्रताड़ना से व्यापारी ने आत्महत्या कर ली। इससे बड़ा दु:ख क्या होगा। नेता सदन आप जानकारी कीजिए क्या बीजेपी के लोग उसमें शामिल हैं कि नहीं। यदि जीरो टॉलरेंस है तो बीजेपी के नेताओं को आप जेल भेजेंगे कि नहीं भेजेंगे। अखिलेश यादव ने व्यापारी परिवार को न्याय दिलाने व आर्थिक मदद देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें