फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की नगर टोली का गठन

विज्ञापन
रसड़ा में आयोजित बजरंग दल के बैठक में सम्मानित कार्यकर्ता।जागरुक पाठक
विज्ञापन
रसड़ा(बलिया)। नगर के गणिनाथ मंदिर प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की बैठक हुई। इसमें बजरंग दल की रसड़ा नगर टोली का विधिवत गठन किया गया। संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर चर्चा हुई। विभाग संयोजक दीपक गुप्ता ने संगठन को मजबूत बनाने का उद्देश्य बताया। उन्होंने समाज में सेवा, संस्कार और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। हिंदू समाज की एकता के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया। नगर संयोजक दीपक शर्मा और सह संयोजक सुजल कुमार गुप्ता बनाए गए। प्रियम सोनी सह संयोजक, नितेश कुमार कॉलेज विद्यार्थी संपर्क प्रमुख बने। शिवम यादव गौ रक्षा प्रमुख और कृष्ण सिंह नगर सुरक्षा प्रमुख घोषित हुए। इस अवसर पर विहिप जिला उपाध्यक्ष ओंकार सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें