बलिया। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड की ओर से एसएचजी एवं जेएलजी पर शाखा प्रबंधकों के लिए एक दिवसीय संचेतीकरण कार्यक्रम का आयोजन जिला विकास प्रबंधक मोहित यादव आरसेटी सभागार किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि एलडीएम राजकुमार पाण्डेय ने किया।
जिला विकास प्रबंधक मोहित यादव ने नाबार्ड द्वारा स्वयं सहायता समूहों और संयुक्त देयता समूह पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। बताया कि जनपद में नाबार्ड के सहयोग से महिलाओं के स्वावलंबन के लिए इनका गठन किया जा रहा है। साथ ही जनपद में एनआरएलएम के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों का गठन और बैंक लिंकेज का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फण्ड और एग्रीकल्चर मार्केटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से लाभार्थियों को सहयोग देने के लिए प्रेरित किया।
इसके साथ ही कृषक उत्पादक संघ के माध्यम से किसानों के पास उद्यमी बनने के लिए एक बेहतरीन तरीका है, जिसमें बैंक कर्मियों का सहयोग जरूरी है। राजकुमार पांडेय ने कहा कि जनपद के विकास में नाबार्ड की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। डॉ. सुधीर कुमार सिंह, अंशुमान त्रिपाठी, डीके सिंह, मुकेश श्रीवास्तव, शिव सहाय, हरिप्रसाद यादव, सुभाष चंद्र यादव, शिवजी प्रसाद उपस्थित रहे।