फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: यौन शोषण का आरोपी वन दरोगा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपित वन दरोगा उग्रसेन कुमार को उभांव पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। तीन फरवरी को पीड़िता की ओर से वन दरोगा के खिलाफ शादी का झांसा देकर लगभग 8 माह तक यौन शोषण करने और जान से मारने की धमकी देने की तहरीर उभांव थाने में दी गई थी। प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर पीड़ित महिला ने डीआईजी आजमगढ़ और एसपी से न्याय के लिए गुहार लगाई। इसके बाद आरोपी वन दरोगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि उभांव पुलिस ने आरोपी वन दरोगा उग्रसेन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें