फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर जरुरतमंदों तक पहुंचे फूड पैकेट: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कोरोना काल में हर जरूरतमंद तक भोजन पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के द्वारा हर तहसील स्तर पर सामुदायिक किचेन का संचालन किया जा रहा है। जिलाधिकारी अदिति सिंह द्वारा यह निर्देशित किया गया है कि एल-1 या एल-2 अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों के अलावा जरूरतमंद प्रवासी श्रमिकों, गरीब बेघर व्यक्तियों तथा कंटेन्मेंट जोन में फंसे व्यक्तियों को पका हुआ फ़ूड पैकेट अवश्य पहुंचाया जाना चाहिए। इसी क्रम में, सदर तहसील द्वारा संचालित किए जाने वाले सामुदायिक किचेन के माध्यम से कोविड अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसन्तपुर व फेफना पर तहसीलदार गुलाब चंद्रा की देखरेख में प्रतिदिन हर जरूरतमंद मरीज के परिजनों के अलावा हर जरूरतमंद को पका-पकाया भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा हर तहसील स्तर पर इसी प्रकार सामुदायिक किचेन का सफल संचालन सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें