मनियर कस्बा में मुस्लिम महिलाओं में खाद्य सामग्री वितरित एसआई गुरूप्रसाद सिंह।
- फोटो : BALLIA
बेल्थरारोड। ईद पर्व पर नगर के पब्लिक जांच केंद्र पर रविवार को 30 मरीजों की नि:शुल्क जांच की गई। इनमें खून, पैथोलॉजी व अन्य जांच शामिल हैं। केंद्र के संचालक ताहिर जफर ने बताया कि ईद के दिन सोमवार को भी मरीजों की नि:शुल्क जांच की जाएगी। इस दौरान जफर ने ईद के मौके पर दो दर्जन से अधिक जरूरतमंदों को सेवई, चीनी, फल आदि वितरित किया। केंद्र पर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मरीजों की जांच की गई। जफर ने मुस्लिम बंधुओं से ईद की नमाज घर पर ही अदा करने के साथ ही सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए बिना गले मिले ही ईद की बधाई देने की अपील की। केंद्र पर जांच में नजरुल होदा, अजीत कुमार का सहयोग सराहनीय रहा।