मनियर। खराब मिठाई बेचने की शिकायत पर बुधवार को चांदुपाकड़ में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने छापा मारा और मिठाई का नमूना संग्रहित किया। जानकारी के अनुसार एक ग्रामीण ने मनियर चांदुपाकड़ के एक मिठाई की दुकान पर मिलावटी और एक्सपायरी मिठाई बेचने की शिकायत की थी। जिसके आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम ने मिठाई की दुकान पर छापा मारा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि दुकान के अंदर साफ-सफाई की कमी तथा मिठाई खुले में रखकर बेची जा रही थी। बताया कि दुकानों पर न तो मानक के अनुरूप व्यवस्थाएं हैं और न ही मिठाइयों को ढ़ंकने की पर्याप्त व्यवस्था ही पाई गई। इस संबंध में दुकानदार पर नोटिस की गई है।