फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की तनी रही चादर, सताती रही ठंड

विज्ञापन
गर के कुंवर सिंह चौराह पर कोहरे के चलते दिन में लाइट जलाकर अपने गंतव्य की ओर जाते वाहन। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। जिसके चलते मंगलवार की रात से शुरू हुई बूंदाबांदी बुधवार की सुबह तक जारी रही। मौसम विभाग पटना के वैज्ञानिक आनन्द शंकर ने बताया कि बृहस्पतिवार से मौसम साफ हो जाएगा। इसके बाद तापमान में भारी गिरावट होगी तथा शुक्रवार से कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी। उधर, बुधवार को भी ठंडी हवाएं चलती रहीं। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में सुबह से ही कोहरे की चादर तनी रही। हालत यह थी कि दिन में भी वाहन हेडलाइट जलाकर चलते रहे। ठंड से लोग घरों मे दुबके रहे। जबकि कई जगह लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें