फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे व ठंड से प्रभावित हुआ जनजीवन, रेंगते नजर आये वाहन

विज्ञापन
दिन में लगभग 12 बजे कोहरा के कारण टीडी कालेज चौराहे के पास लाइट जलाकर चलते वाहन। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जनपद में बीते चार दिनों से लगातार पड़ रहे कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इससे तापमान में गिरावट के साथ ही मौसम पूरी तरह सर्द हो गया है। कोहरे और ठंड की मार से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। हालांकि दिन का अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेटीग्रेट रहा। इसके बावजूद, शुक्रवार सुबह कोहरे के साथ ही अचानक बढ़ी ठंड ने लोगों को कंपकंपाने को मजबूर कर दिया। आसमान में कोहरा के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। कोहरा और धुंध के बीच वाहन दिन में 12 बजे तक हेडलाइट जलाकर चलते दिखे। कोहरे ने जिले में बीते सात दिसंबर से अपना प्रभाव दिखाना शुरू किया है, लेकिन बीते दो दिनों से दिनभर कुहासा होने से जनजीवन बेपटरी हो गया है। अचानक ठंड बढ़ने से सार्वजनिक स्थलों पर गुजर बसर कर रहे लोगों को और भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात में अलाव आदि की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को ठिठुर कर रात गुजारनी पड़ रही है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि जगहों पर अलाव आदि की व्यवस्था नहीं होने से लोग कांपते नजर आ रहे हैं। ठंड की वजह से बच्चों और बुजुर्गों को अधिक परेशानी हो रही है। यही नहीं, ठंड के बीच पड़ रहे कोहरे के कारण शादी-विवाह वाले घरों के लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। बृहस्पतिवार को देर शाम छह बजे के बाद ही कोहरे ने पूरे जनपद को अपनी आगोश में ले लिया था। इसके चलते वैवाहिक आयोजन में आए लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बेल्थरा रोड में ठंड से बचाव के लिए नगर पंचायत की ओर से नगर के प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं, किंतु ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई है। गरीबों और निराश्रितों के बीच अभी कंबल वितरण शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें