गंगापुर में बाढ़ बिभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यो का निरीक्षण करते विधायक सुरेंद्र सिंह।
- फोटो : BALLIA
रामगढ़। बाढ़ विभाग द्वारा बीते महीनों में पानी बढ़ जाने से रुके पड़े कार्यो को फिर से शुरु करने के बाद बुधवार को बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने गंगापुर व रामगढ़ में हो रहे कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को समय रहते कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। एसडीओ कमलेश कुमार ने बताया कि गंगापुर में कुल 250 मीटर सीढ़ीदार बोल्डर लोहे की जाली बांध कर डालना है। जबकि सीढ़ी की दूरी एक दूसरे से डेढ़ मीटर की रहेगी। इसी तरह रामगढ़ में कुल 200 मीटर की दूरी में सीढ़ीदार बोल्डर डालना है। बताया कि काम समय से पूरा हो जाएगा। निरीक्षण के दौरान एसडीओ के अलावा जेई प्रशान्त गुप्ता व जावेद अहमद भी रहे।