फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गंगा और सरयू तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
मकर संक्रांति पर्व पर शिवरामपुर गंगा घाट स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। मकर संक्रांति पर्व पर बलिया के गंगा और सरयू के घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। विपरीत मौसम में भी सभी घाट स्नान के लिए पटे दिखे। सुबह से ही स्नान के लिए घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। दोपहर तक यह सिलसिला चलता रहा। श्रद्धालु भक्तिभाव से गंगा मां की प्रार्थना के साथ ही डुबकी लगाते रहे। गंगा स्थान के बाद दानपुण्य किया गया। घरों पर भी लोगों ने सुबह स्नान कर दानपुण्य किया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने रविवार को मकर संक्रांति स्नान पर्व पर मोक्षदायिनी मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद दान-पुण्य और पूजा-पाठकर लोगों की खुशहाली की कामना की। इस बीच वहां मौजूद लोगों के साथ गंगा में विकसित हो रहे जलमार्ग के विकास पर भी काफी चर्चा हुई। मंत्री स्नानादि के बाद अपने संग मौजूद दर्जनों लोगों के साथ गंगा घाट पर आयोजित दही-चूड़ा सहभोज में भी शामिल हुए। कहा कि सूर्य के उत्तरायण होने और ऋतु परिवर्तन का यह प्रतीक पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे।
रविवार को गंगा स्नान की सबसे ज्यादा भीड़ उजियार गंगा घाट पर रही। सुबह से दोपहर तक गंगा में डुबकी लगाने का सिलसिला जारी रहा। नदी उस पार बक्सर में खड़े गंगा विलास क्रूज को लोग इस पार से ही निहारते रहे। ब्राह्मणों ने श्रद्धालुओं को मंत्रोच्चार से चंदन तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया। बड़का खेत, पलिया खास, शाहपुर बभनौली, सोहांव, गोविन्दपुर, भरौली, कोटवा नारायणपुर के नागा घाट पर गंगा स्नान करने की भारी भीड़ रही। लोगों ने गुड़, तिलवा, दही, चिउड़ा का भी आनंद लिया।

मकर संक्रांति पर्व पर गंगा नदी के हुकुमछपरा घाट पर स्नान करने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें