फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बाढ़ ने बढ़ाई दुश्वारियां, घरों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गंगा और सरयू नदी में आई बाढ़ से नगर पालिका के तीन वार्ड 10, 11 व 14 के दस माेहल्लों की करीब 12 हजार से अधिक आबादी प्रभावित हो रही है। घरों में पानी घुसने के कारण लोगों ने छत पर शरण ली है। वहीं, सब्जी की खेती करने वाले किसान नाव से पानी में डूब रहे खेतों से सब्जियों को तोड़ते दिखे।
विज्ञापन

बता दें कि गंगा नदी में बाढ़ से नपा के वार्ड नं.10, 11 और 14 के कंसपुर दियारा समेत कृष्णा नगर, निहोरा नगर, बालेश्वर नगर, गायत्री काॅलोनी, बेदुआ, महावीर घाट, यारपुर, घनश्याम नगर और बनकटा के लोग सीधे तौर पर प्रभावित होते हैं। लेकिन, जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से इनके राहत के लिए कोई इंतजाम नहीं करता है।
घरों में घुसा पानी तो बंधा को बनाया शरणस्थली : घरों में पानी घुसने के कारण निर्माणाधीन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के बंधे पर नपा के वार्ड नंबर 11 के निहारो नगर के मराछी देवी, चंदा देवी, रमावती, गनेश प्रसाद, शंभू, शंकर, धर्मेंद्र, जयराम, मुन्ना, विनय आदि ने शरण ली है। इन लोगों का कहना है कि जिला व नपा प्रशासन की ओर से बाढ़ से बचाव को लेकर कोई इंतजाम नहीं किया गया है।
विज्ञापन

शवदाह के लिए भी उत्पन्न हुई समस्या : गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से एक ओर जहां शहर के निचले इलाकाें मं पानी भर गया है। वहीं, दूसरी ओर महावीर घाट जाने वाली सड़क भी पानी में डूब गई है, जिससे शव दाह करने वाले लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें