फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: करोड़ों के आभूषण चोरी मामले के खुलासे को पांच टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया/बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के बांसडीह रोड बाजार में तीन दिन पूर्व आभूषण दुकान से करोड़ों रुपये के गहने व नगदी चोरी मामले के खुलासा के लिए पांच टीमे गठित हो गई है। जल्द ही खुलासे की उम्मीद है। मामले में एक दर्जन संदिग्धों लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। चोरी का मामला करोड़ों रुपये का होने के कारण पुलिस ने इनकम टैक्स व जीएसटी विभाग से सहयोग मांगा है। दोनों विभाग स्वर्ण व्यापारी के चोरी आभूषणों व सम्पति का डाटा खंगालेगी।
विज्ञापन

बांसडीह कस्बा निवासी ताराचंद सोनी व लालबाबू सोनी की बांसडीह रोड़ कस्बे में स्वर्ण आभूषण की दुकान है।
शुक्रवार की रात चोरों ने दो दुकानों में पीछे की दीवाल में लगे रोशन दान को उखाड़ कर करोड़ों के जेवरात व नगदी चुरा लिए थे। दुकान में सीसी कैमरा तक नहीं लगा है। दोनों व्यापारियों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि चोरी का मामला बढ़ा है। जल्द खुलासे को लेकर एसपी राजकरन नय्यर के निर्देश पर पांच टीमें गठित की गई हैं। वहीं, इनकम टैक्स और जीएसटी टीम चोरी गए गहने का रिकार्ड व संपत्ति की जांच कर रही है। घटना को लेकर व्यापारियों में भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें