नगरा। थाना क्षेत्र के दादा के चट्टी के पास सलेमपुर गांव के पास बृहस्पतिवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने टाटा मैजिक लदी नौ गोवंश को बरामद किया। पांच तस्करों को भी गिरफ्तार किया। सभी को पूछताछ के बाद संबंधित धारा में चालान कर दिया।
निकाय चुनाव और क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर उनि राकेश सिंह मय फोर्स के साथ दादा के चट्टी के पास वहद ग्राम सलेमपुर में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान टाटा मैजिक की चेकिंग के दौरान उसपर लदे नौ गोवंश बरामद हुए।
वाहन पर सवार अनिल कुमार निवासी राघोपुर थाना रसड़ा, जितेन्द्र शाह निवासी रेवती, राजीव मौर्या, फिरंगी राजभर निवासी सिसवार खुर्द थाना रसड़ा, राकेश शर्मा निवासी रेवती को भी हिरासत में लिया। बताया कि क्षेत्र से गौवंशों को खरीद कर बिहार बेचने ले जा रहे थे।