फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जिले की पांच पंचायतों को मिला अच्छे काम का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत जिले की पांच ग्राम पंचायतों को चयनित कर उनके पुरस्कृत किया गया। इन ग्राम पंचायतों ने वर्ष 2021-22 में पंचायत सशक्तीकरण पर बेहतर कार्य किए थे। उत्कृष्ट श्रेणी के आधार पर इन गांवों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 2 लाख से लेकर 11 लाख रुपये तक दी गई है। इन धनराशि से पंचायतें गांवों में विकास कार्य करा सकेंगी।
विज्ञापन

शासन से ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों के लिए काफी धन दिया है। इस धन से अच्छे कार्य करने जाता है। वाली पंचायतों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत वर्ष 2021-22 में अच्छा कार्य करने वाली पंचायतों को पुरस्कृत करने के लिए आवेदन मांगे गए। पंचायतों को पोर्टल पर 9 क्षेत्रों के 50 प्रश्न हल करने थे।
जिला की 940 ग्राम पंचायतों ने ही इसके लिए अपने आवेदन किए। आवेदन करने वाली ग्राम पंचायतों का जिला स्तरीय कमेटी ने सत्यापन किया। सत्यापन में सर्वाधिक अंक पाने वाली पांच ग्राम पंचायतों का चयन किया गया। इसके बाद सूची शासन को भेज दी गई। शासन से जिले की पांच ग्राम पंचायतों को योजना के लिए चयन कर लिया। श्रेणी के आधार पर ग्राम पंचायत निधि खाते में पुरस्कार की धनराशि भेजी गई है। इस धन से ग्राम पंचायतें विकास संबंधी कार्य कर सकेंगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुरस्कार योजना के लिए जिले की पांच ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। चयनित ग्राम पंचायतों को विकास के लिए शासन से धन दिया है। यह धन ग्राम निधि खाते में भेजा गया है। - यतेंद्र सिंह, डीपीआरओ, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें