फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से दो किशोरी समेत पांच झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा (बलिया)। क्षेत्र के अलग अलग गावों में बुधवार को दोपहर बाद विद्युत करंट की जद में आने से दो किशोरियों सहित पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आनन फानन में सभी को अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान एक महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। कैथीकला गांव के एक हैंडपंप में लगे टुल्लु पंप में अचानक करंट प्रवाहित हो जाने से दो किशोरियां सोनम (13) पुत्री सुरेंद्र, सपना (14) रामबिहारी तथा फूलमती (52) पत्नी स्व. जुलम राजभर गंभीर रूप से झुलस गईं। यह संयोग ही था कि किसी ने बिजली काट दी। जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गया। मुड़ेरा निवासी रूगुध देवी (42) पत्नी धर्मेंद्र तथा संवरा निवासी मुन्ना ठाकुर का 14 वर्षीय पुत्र दीपक ठाकुर भी गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां इलाज के दौरान रूगुध देवी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें