फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा क्षेत्र दुबहर के उच्च प्राथमिक विद्यालय अखार पर सोमवार को समग्र शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के लिए पांच दिवसीय नोडल शिक्षकों का प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण का उद्घाटन दुबहर के खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने किया। प्रशिक्षक शैलेंद्र शर्मा, रीना राय व मंजूलता सिंह ने समावेशी शिक्षा पर विशेष प्रकाश डालकर दिव्यांग बच्चों को सामान्य बच्चों के साथ शिक्षा देने के तौर तरीकों को बताया। प्रशिक्षण में शिक्षा क्षेत्र के 50 विद्यालयों के नोडल शिक्षक सम्मिलित हुए। इस मौके पर अनिल कुमार, राजेश पांडेय, तिरुपति पांडेय, विभूति नारायण पांडेय, विजय प्रकाश गुप्ता, अजहर हुसैन, मोहम्मद कैश, पंकज सिंह सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता अरुण कुमार तथा संचालन विद्यासागर गुप्ता ने किया ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें