फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू मरीजों के लिए मच्छरदानीयुक्त पांच बेड आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पर डेंगू को लेकर व्यवस्था पूरी कर ली है। सीएचसी में इसके इलाज के लिए पांच बेड का वार्ड तैयार किया गया है। डेंगू के बढ़ते प्रभाव के बावजूद गांवों में फागिंग मशीन से कीटनाशक दवाओं का छिड़काव न होने से गांवों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू के मरीजों के बढ़ने से लोगों में भय है। इसे लेकर स्थानीय स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर के अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल में डेंगू मरीजों के इलाज के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। अस्पताल में मच्छरदानी लगाकर पांच बेड का एक अलग से वार्ड भी तैयार किया गया है। अभी तक अस्पताल में जितने भी डेंगू के मरीज आए हैं, वह कहीं बाहर से ही इसके लक्षण के शिकार थे। बताया कि उनका इलाज फिलहाल घर पर ही रहकर चल रहा है। बताया कि अस्पताल में डेंगू की जांच के लिए किट उपलब्ध हैं। अब तक 857 लोगों की जांच की जा चुकी है। राहत की बात यह है कि सभी जांच निगेटिव ही आए हैं। कहा कि फिलहाल स्थानीय स्तर पर डेंगू का कोई मरीज नहीं पाया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी को तेज बुखार की शिकायत होती है तो वह पैरासिटामॉल टैबलेट का इस्तेमाल करें तथा लिक्विड भोजन का अधिक से अधिक प्रयोग करें। कहा कि यदि इसके बावजूद परेशानी बढ़ती है तो मरीज को सीधे सीएचसी सीयर ले आएं। जहां डेंगू के इलाज और जांच की समुचित व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें