फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में पांच गिरफ्तार, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर। थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में 16 मई को जमीनी विवाद में गोली लगने से पिपरा निवासी बब्बन यादव की मौत हो गई थी। जबकि उनके बड़े भाई महेश यादव व अरविंद यादव घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर सात लोगों के विरूद्घ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोमवार की शाम पांच लोगों को दो कट्टा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि दो आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। गिरफ्तार होने वालों में अवनीश यादव उर्फ सोनू पुत्र त्रिलोकी नाथ यादव, सुधीर यादव पुत्र त्रिलोकी नाथ यादव, त्रिलोकी नाथ यादव पुत्र बैजनाथ यादव, प्रभुनाथ यादव पुत्र बैजनाथ यादव, काशीनाथ यादव पुत्र नेपाल यादव निवासी पिपरा थाना दुबहर हैं। जबकि संजय यादव पुत्र स्वामी नाथ यादव व विकास यादव पुत्र विनोद यादव निवासी पिपरा थाना दुबहर फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें