फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: प्रथम फिलेटली क्लब शुरू, ढाई आखर प्रतियोगिता हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत 12 अक्तूबर को बलिया मंडल में ‘फन विथ फिलेटली डे’ मनाया गया। इसी दिन पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, बलिया में जिले के प्रथम फिलेटली क्लब का शुभारंभ हुआ। अधीक्षक डाकघर, बलिया मंडल राजीव कुमार श्रीवास्तव ने इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को डाक टिकट वितरित किए गए। जनपद के विभिन्न विद्यालयों के कुल 1176 विद्यार्थियों ने ‘ढाई आखर’ प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्होंने धरती माता की रक्षा पर अपने विचार व्यक्त किए। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में पत्र लेखन और अभिव्यक्ति कौशल बढ़ाना है। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। किडजी स्कूल और सन फ्लावर स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रधान डाकघर का दौरा कर सेवाओं की जानकारी ली। बलिया प्रधान डाकघर में ‘माई स्टाम्प’ काउंटर भी स्थापित हुआ, जहां फोटोयुक्त डाक टिकट मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें