बलिया जिले के ठेकहां गांव से सटे सब्जी के खेत की रखवाली करने के लिए सो रहे दो भाइयों पर बीती रात अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना में गोली लगने से एक भाई घायल हो गया, दूसरा बाल-बाल बचा। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
बलिया जिले के ठेकहां गांव से सटे खेत की रखवाली करने के लिए सो रहे दो भाइयों पर बीती रात अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना में गोली लगने से एक भाई घायल हो गया, दूसरा बाल-बाल बचा। मुंह में गोली लगने से घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर बैरिया पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
बैरिया थाना क्षेत्र के ठेकहा गांव निवासी अमित कुमार राम (18) पुत्र संतोष राम की घर के पास ही सब्जी की खेत है। अमित फसल की रखवाली के लिए प्रतिदिन खेत में ही सोता है। अमित का फुफेरा भाई दुबहड़ गांव निवासी अभिषेक राम (19) रविवार को नानीघर आया था। रात में वो भी अमित के साथ खेत में ही सोने चला गया।
बाइक से आए थे बदमाश
रविवार देर रात अज्ञात बदमाश बाइक पर सवार होकर सीधे खेत में पहुंचे औरसो रहे दोनों भाइयों के ऊपर फायर झोंक दिया। अभिषेक के मुंह पर गोली लग गई। अमित कुमार राम बाल-बाल बचा। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि किसी नागरिक द्वारा मुझे सूचना प्राप्त हुई है। मौके पर पुलिस गई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।