बलिया के नवादा निवासी सहायक अध्यापक हरिश्चंद्र की पत्नी सविता देवी (35) बीती रात पड़ोस की महिलाओं के साथ टहलने गई थी। इसी दौरान अंधेरे में पीछे से किसी ने गोली मार दी।
यूपी के बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र में बीती रात सहेलियों संग टहल रही शिक्षक की पत्नी सविता को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। पीठ में गोली लगने से घायल सविता की हालत गंभीर है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। घटना का कारण साफ नहीं है।
विज्ञापन
रसड़ा थाना क्षेत्र के नवादा निवासी सहायक अध्यापक हरिश्चंद्र की पत्नी सविता देवी (35) बीती रात पड़ोस की चार महिलाओं के साथ टहलने गई थी। इसी दौरान अंधेरे में पीछे से किसी ने गोली मार दी। पीठ में गोली लगते ही सविता जमीन पर गिर पड़ी। पास में मौजूद महिलाओं की चीखपुकार पर परिजन और स्थानीय लोग दौड़कर पहुंचे।
आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। परिजनों ने किसी से विवाद से इंकार किया है। सविता के ससुर रिटायर्ड फौजी हैं। देवर मनीष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।