बैरिया। क्षेत्र के मधुबनी बाजार स्थित पेट्रोल पंप के बगल में शनिवार की रात एक बजे ई-रिक्शा स्पेयर पार्ट्स एवं सर्विस सेंटर तथा सोनू बाइक सेंटर की दो गुमटियों में आग लग गई। जिससे नकदी समेत लाखों के सामान जल गए। स्थानीय लोगों और दमकलकर्मियों ने मिलकर आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार उपेंद्र यादव ने बताया कि दुकान में करीब तीन लाख रुपए का सामान तथा 10 हजार नकदी रखी थी जो जल गई। वहीं, सोनू बाइक सेंटर के मालिक सोनू ने बताया कि उसकी गुमटी में 50 हजार का सामान तथा कुछ नगदी जलकर राख हुई है। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।