फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वार। बाजार स्थित यूनियन बैंक की शाखा में शार्ट सर्किट से बुधवार की रात 10 बजे आग लग गई। फायर ब्रिगेड की तीन गाडि़यों और स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक ज्ञानदेव प्रसाद ने बताया कि बैंक परिसर में मौजूद कैश और लॉकर सुरक्षित है। काउंटर पर लगे कंप्यूटर सिस्टम और उसके आसपास रखे कागजात जले हैं। कंप्यूटर सिस्टम का कमांड हेड ऑफिस बलिया में हैं। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है।
स्थानीय कस्बा स्थित यूनियन बैंक में बुधवार की शाम कर्मचारी बैंक बंदकर घर चले गए। रात करीब 10 बजे बैंक परिसर से आग की लपटें और धुआं निकलते देख लोगों ने थाने में सूचना दी। मौके पर सीओ सिटी प्रीति त्रिपाठी, गड़वार, सुखपुरा, फेफना थाने की फोर्स भी पहुंच गई। बैंक प्रबंधक और कर्मचारी भी आ गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडि़यों ने काफी मेहनत के बाद आसपास के लोगों की सहायता से आग पर नियंत्रण पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें