फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में अग्निकांड: रात के दो बजे लगी आग, 125 झोपड़ी, 55 साइकिल और चौकी सब जलकर राख

Thu, 08 Jun 2023 08:47 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

बलिया में बुधवार रात में दो बजे आग लगने अफरा तफरी मच गई।आग में 39 लोगों की 125 रिहायशी झोपड़ी, तीन मोटरसाइकिल, 55 साइकिल, चौकी सबकुछ जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
बलिया में अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के गोपालनगर साहनी बस्ती में बुधवार रात में दो बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई।आग में 39 लोगों की 125 रिहायशी झोपड़ी स्वाहा हो गईं। तीन मोटरसाइकिल, 55 साइकिल, नगदी करीब 8 लाख से अधिक, आभूषण, खाद्यान्न, पशुचारा, चौकी सबकुछ जलकर राख हो गया है। सूचना पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ी व गोपालनगर चौकी के पुकिसकर्मी मौके पर पहुच गए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Mukhtar Ansari: अवधेश राय हत्याकांड के चश्मदीद गवाह ने बयां किया दर्द, भाई जैसे थे, सामने ही गोलियों से छलनी..
विज्ञापन

फायरब्रिगेड के दीवान रात में आग बुझाते समय फिसल कर गिर गया जिससे वह जख्मी हुआ है। काफी मशक्कत के बाद चार घंटे में आग पर काबू पाया गया। अग्निपीड़ित खुले आसमान के नीचे आ गए है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभिमन्यु यादव द्वारा अग्निपीड़ितों के लिए पका पकाया भोजन की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें