फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कमरे का सामान जलकर राख

विज्ञापन
नगर के बनकटा मोहल्ला ​स्थित एक मकान में शार्ट सर्किट से लगी आग के बाद निकलती आग की लपटें। वीडिय
विज्ञापन
बलिया। शहर के बनकटा मोहल्ले में रविवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से एक मकान के प्रथम तल के कमरे में आग लग गई। बनकटा निवासी पिंटू श्रीवास्तव का जिला अस्पताल के सामने एक्सरे जांच केंद्र है। वह सुभाष प्राथमिक स्कूल के सामने मकान में परिवार के साथ रहते हैं। मकान के प्रथम तल के बाहर वाले कमरे में सुबह करीब पांच बजे शॉर्ट सर्किट के कारण इन्वर्टर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे कमरे में फैल गई, कमरे में रखी एक्सरे की रील, केमिकल तथा अन्य कीमती सामान जल गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस और अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें