मनियर। मंगलवार की सुबह गरज तड़प के साथ आई आंधी बारिश में क्षेत्र में ओले भी पडे़ तथा पटखौली पूरब में बिजली गिरने से रिहायशी मड़हे में आग लग गई। किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। बिजली चपेट में आने से एक भैंस बुरी तरह से झुलस गई और मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को तेज तड़प के साथ तेज गरज के साथ बिजली पटखौली पुरब निवासी रामबृक्ष यादव के रिहायशी मड़हे पर गिरी, जिससे आग लग गई तथा बगल में नीम के पेड़ में बंधी भैंस की झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। जब तक कोई समझ पाता, मड़हे धू-धू कर जलने लगा। परिजनों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन पास पड़ोस के लोगों ने आग बुझाई। संयोग अच्छा रहा कि खेल रहे बच्चे बिजली की चपेट में नहीं आए। भैंस की मौत के बाद परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।