फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: झोपड़ियों में लगी आग, चार गोवंश की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर। क्षेत्र के नगवा गांव में मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में चार गोवंश जलकर मर गए। एक महिला भी गंभीर रूप से झुलस गई। ग्रामीणों ने किसी तरीके से आग पर काबू पाया। इस दौरान चारों तरफ अफरा तफरी की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नगवा में मंगलवार की दोपहर लगभग दो बजे अवधेश यादव के घर से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल आग का रूप धारण कर लिया। इसमें अवधेश यादव की दो रिहायशी झोपड़ी के अलावा एक मैजिक व अनाज सहित घर की कई आवश्यक सामान जलकर राख हो गए। भोला यादव की दो झोपड़ी तथा उसमें रखा चौकी चारपाई, कपड़ा, बर्तन अनाज आदि जल गया। भोला यादव तथा उसके बड़े भाई सिंटू का तिलक आज ही के दिन शाम को होना तय है। बब्बन यादव की दो झोपड़ी के अलावा उनके भी दैनिक उपयोग का सारा सामान और साइकिल जल गई।
रामाशंकर यादव की तीन झोपड़ी में दो गाय, चारपाई एवं दैनिक उपयोग का सारा सामान जल गया। मनीष यादव की दो झोपड़ी में दो गाय, भूसा और अनाज आदि सामान जलकर राख हो गया। अपनी गाय को बचाने के चक्कर में रमाशंकर की पत्नी शिव कुमारी देवी पूरी तरह झुलस गईं। उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दुबहर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा ने आग को बुझाने में काफी मदद की। आधा घंटा देर से पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने भी आग बुझाने में मदद की। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पिंटू जावेद, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भुनेश्वर पासवान आदि ने लेखपाल को सूचित कर इन गरीब परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें