फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मोबाईल फोन की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। दियरा टुकडा़ नंबर दो निवासी लाल सहन राजभर की चांदू पाकड़ पूर्वांचल बैंक के पास मोबाइल की दुकान है। बुधवार की शाम को वह दुकान बंद करके अपने घर चले गए। रात के समय करीब 11:00 बजे उनको पड़ोस के लोगों ने सूचना दी कि उनकी मोबाइल की दुकान में आग लग गई है। सूचना पर लाल सहन राजभर एवं उसके परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। किसी तरह से बगल में टुल्लू पंप चालू करके ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी रत्नेश दूबे ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें