बांसडीह क्षेत्र के डुहीजान ग्राम सभा के महंगू छपरा पुरवा में आग में जले सामानों को देखते पीड़ित
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के डुहीजान ग्राम सभा के महंगू छपरा पुरवा में सोमवार को दोपहर एक बजे अज्ञात कारणों से लगी आग से छह झोपड़ियां जल गईं। घटना में दुपन राजभर, सोनू राजभर, सुरेंद्र शर्मा, भोला राजभर, मंटू राजभर, संतु राजभर की झोपडी व उसमें रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया। दुपन राजभर की बेटी की शादी मई महीने में होने वाली थी। दुपन राजभर बेटी की शादी के लिए सामान खरीद कर इकट्ठा कर रहे थे। शादी से पहले ही घटना में सब कुछ जल कर राख हो गया। सूचना मिलते ही सपा नेता कन्हैया यादव अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवारों का हाल जाना और हर संभव मदद का भरोसा दिया। कन्हैया यादव ने पीड़ित परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई। संवाद