फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अलग-अलग स्थानों पर अगलगी में 11 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल राख

विज्ञापन
मनियर क्षेत्र के ककरघट्टा गांव में आग लगने के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। खेत में गेहूं की फसल तैयार है। वहीं गर्मी शुरू होते ही आग की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। सोमवार को जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर रविवार की रात लगी आग से 11 एकड़ खेत में खड़ी फसल जल कर राख हो गई। उभांव थाना के तेलमा जमालुद्दीनपुर में जहां 10 एकड़ की फसल राख हो गई वहीं, बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के मनियारी जसांव में एक एकड़ की फसल जलकर नष्ट हो गई। ट्रैक्टर के इंजन से निकली चिंगारी से आग लगी थी। बेल्थरारोड : उभांव थाना क्षेत्र के तेलमा जमालुद्दीनपुर ग्राम में रविवार की रात भूसा बनाने वाली मशीन के ट्रैक्टर के इंजन से चिंगारी निकलकर खेत में जा गिरी। चिंगारी के स्पर्श से खेत में आग लग गई। जिससे फसल से धुआं और आग की लपटें उठने लगी। इस बीच आग ने आसपास के खेतों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया और देखते-देखते दस एकड़ खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस दौरान मौके पर जुटे ग्रामीणों ने काफी मेहनत से फसल पर पानी डालकर आग पर काबू पाया। तब तक आधा दर्जन किसानों की दस एकड़ फसल जल गई। आंखों के सामने धू-धू कर जलती फसल को देख बेबस हो गए। दूसरी ओर बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के मनियारी जसांव में रविवार की शाम अज्ञात कारण से गेहूं की फसल में आग लग गई। अगलगी में करीब एक एकड़ की फसल जल गई। आसपास के लोगों द्वारा आग पर काबू पाया गया। धर्मापुर : चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के नगवांगाई गांव में शनिवार की देरशाम विद्युत शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दो परिवारों की झोपड़ी व उसमें रखे घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पहुंचने से पहले ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया था। नगवांगाई के मुनीलाल साहनी व यमुना साहनी के घर के पीछे से जा रही विद्युत तारों के आपस में टकराने से निकली चिंगारी झोपड़ी पर जा गिरी और आग लग गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता दोनों परिवारों के घर का गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें