फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: छेड़खानी और मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ मारपीट, छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में अदालत के आदेश पर बैरिया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने न्यायालय सिविल जज (सीनियर डिवीजन) को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि 5 मई को पति किसी मुकदमे की तारीख पर गए हुए थे। मैं घर पर अकेली थी। इसी दौरान गोविंद दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ पहुंचा। बातचीत के दौरान अभद्रता की और विरोध करने पर मारपीट की। शोर सुनकर पुत्र और पुत्री मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए। थानाध्यक्ष बैरिया राजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना लगभग डेढ़ माह पुरानी है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें