फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दहेज उत्पीड़न में पति, सास-ससुर पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। दहेज को लेकर विवाहिता के उत्पीड़न की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति, सास व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के देवडीह निवासी महिला प्रियंका राजभर ने दहेज प्रताड़ना के खिलाफ आवाज उठाकर पुलिस को अपने पति मनोज राजभर व सास-ससुर के खिलाफ तहरीर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने सास-ससुर व पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने आरोप लगाया था कि वर्ष 2019 में उसकी शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा है। उसकी एक पुत्री भी है। ससुरालवालों द्वारा परेशान करने पर वह 14 फरवरी को अपनी पुत्री को लेकर राजस्थान चली गई।
यहां से उसके भाई उसे वापस उसके मायके लेकर आए हैं। इंस्पेक्टर योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत की जांच के बाद उसके पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें