फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बयान के बाद सामूहिक दुष्कर्म में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घोघा। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र की एक महिला से दुष्कर्म के प्रयास और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बयान के बाद सामूहिक दुष्कर्म के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 27 फरवरी की रात सुरहिया निवासी गुड्डू ठाकुर और मुन्ना ठाकुर ने उसे जबरन बाइक पर बैठाया। कोल्ड स्टोरेज के पीछे लेजाकर दुष्कर्म किया। महिला ने घटना की जानकारी पति को दी। पति की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास और छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की। शनिवार को पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मामले में सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ाई। कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि सोमवार को पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें