थाना क्षेत्र के एक गांव में पढ़ने जा रही छात्रा से छींटाकशी व गालीगलौज के मामले में उसकी मां ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी बेटी 16 दिसंबर की सुबह स्कूल जा रही थी। गांव का एक युवक पानी टंकी के पास रोककर छेड़खानी करने लगा।