फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 3.20 लाख की धोखाध़ड़ी में एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। निजी कंपनी की बैरिया शाखा में कार्यरत फील्ड ऑफिसर के खिलाफ शाखा प्रबंधक ने 3.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने पर बैरिया थाने में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


भारत फाइनेंशियल ई लिमिटेड के शाखा प्रबंधक राजकुमार श्रीवास्तव ग्राम शेरपुर पोस्ट चुरामनपुर, जिला बक्सर (बिहार) ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि कंपनी भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड इंडसइंड बैंक की सौ प्रतिशत सब्सिडी पर कंपनी का कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में करती है। महिला सदस्यों का समूह बनाकर रोजगार के लिए उनके बैंक खातों के माध्यम से ऋण प्रदान करती है।
महिला सदस्य इस सेंटर मीटिंग में साप्ताहिक किस्त के माध्यम से रुपया जमा करती है। कंपनी में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत शक्ति कुमार पुत्र रामआश्रम राम ग्राम बसतौरा पोस्ट कोटवारी थाना रसड़ा, क्षेत्र में कलेक्शन का काम करते थे। उन्होंने फरवरी से अप्रैल के मध्य 28 सेंटरों पर 35 महिला सदस्यों से बड़े लोन का लालच देकर उनसे पुराने वितरित लोन का अंतिम भुगतान कर लिया। महिला सदस्यों से कुल 03 लाख 20 हजार रुपए ले लिये। उस रुपये को ऑफिस में जमा न करके फील्ड ऑफिसर ने खुद अपने पास रख लिया। इस बाबत एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें