सदर कोतवाली के राजपूत नेवरी निवासी मनीष गुप्ता की पत्नी नेहा गुप्ता ने पति व ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति मनीष गुप्ता, ससुर श्रवण गुप्ता व सास पर मुकदमा दर्ज किया। नेहा ने तहरीर में आरोप लगाया की 23 फरवरी 2023 को मनीष गुप्ता निवासी राजपूत नेउरी के साथ शादी हुई थी। पति मनीष गुप्ता कोलकाता में एक कंपनी में सीए की नौकरी करते हैं। विदाई के बाद वहीं पर सभी के साथ रहने लगे। कुछ दिनों बात सास दहेज में कार की मांग को लेकर आए दिन प्रताड़ित करने लगी तथा कई बार सभी ने पिटाई भी की। पिता व रिश्तेदारों के समझाने के बाद भी इनकी आदत में सुधार नहीं हुआ। अक्तूबर को पति सास व ससुर ने उसकी पिटाई कर जबरन बलिया आने वाली ट्रेन में बैठा दिया। किसी तरह घर पहुंच परिजनों को पूरी बात बताई। कोतवाल संजय सिंह ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर पति समेत तीन पर केस दर्ज कर लिया गया है।