बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के मंगलपुरा में पुरानी रंजिश को लेकर महिला के साथ की गई मारपीट के मामले में मीना देवी की तहरीर पर दूसरे पक्ष की पांच महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ मारपीट व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। महिला मीना देवी का आरोप है कि रविवार को जब वह अपने खेत पर जा रही थी। गांव के इंद्रासन साहनी की पत्नी-पुत्री व अन्य घर के लोगों ने उसे रोककर उसके साथ मारपीट की। जातिसूचक गालियां देते हुए उसे बुरी तरह पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने जुटकर उसे बचाया। पुलिस ने पांच महिलाओं समेत दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बाबत कोतवाली प्रभारी योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।