फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस कमिश्नर के खिलाफ हो एफआईआर: रामगोविंद चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उत्तर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि दिल्ली में 26 जनवरी को फैली अराजकता और लालकिला पर धार्मिक ध्वज फहराने की घटना किसान आंदोलन को कमजोर करने के लिए रची गई साजिश है। उन्होंने उसे दिल्ली पुलिस और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की मिलीजुली, सोची समझी और लोकतंत्र विरोधी साजिश का परिणाम है। इसके लिए दिल्ली पुलिस और भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की जितनी भी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि इसे लेकर एफआईआर किसान नेताओं के खिलाफ नहीं, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और भाजपा के उन शीर्ष नेताओं के खिलाफ दर्ज होनी चाहिए जिनके तार अभिनेता से नेता बने दीप सिद्धू से जुड़े हैं और जिनकी तस्वीरें उसके साथ आम हो रही हैं। बृहस्पतिवार को जगदीशपुर स्थित आवास पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस बड़ी साजिश के बाद भी किसान धैर्य नहीं खोए, यह कोई मामूली बात नहीं है। कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूरी पार्टी तीन कृषि कानूनों की वापसी और न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी शक्ल देने की मांग को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के साथ है और रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें