छह सूत्रीय मांगों को लेकर वित्तविहीन शिक्षकों ने दिया धरना
बलिया। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (वित्तविहीन गुट) के तत्वावधान छह सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। इस दौरान वित्तविहीन शिक्षकों ने अपनी समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। मुखराम प्रसाद ने कहा कि वित्तविहीन विद्यालयों के मान्यता के मानक/शर्तों में प्रस्तावित संशोधन लिया जाए। मान्यता की असंगत धारा 7 क के स्थान पर सुसंगत धारा 7(4) में संशोधन किया जाए। सेवा नियमावली में परिवर्तन कर शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सम्मानजनक मानदेय दिया जाए। पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाए। मदरसों का बकाया वेतन को अविलंब भुगतान किया जाए। बोर्ड परीक्षा केंद्र व्यय, कक्ष निरीक्षक परिश्रमिक व मूल्यांकन परिश्रमिक तत्काल दिया जाए। धरना सभा में सत्यनारायण यादव, सुरेंद्र सिंह, विजयशंकर राम, कैलाश नाथ सिंह, संतोष चौरसिया, सूर्यजीत कुमार, सुनील दूबे,यशवंत पटेल, संजय यादव, मुकेश चौहान, शशिकांत शुक्ल, शकील अहमद आदि मौजूद रहे।