इंदरपुर। 10 फरवरी से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए 23 जनवरी को नगरा ब्लाॅक के ड्वाकरा हाॅल में खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक होगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. राहुल सिंह ने बताया कि नगरा ब्लाॅक की 94 ग्राम पंचायतों में फाइलेरिया की दवा खिलाने के लिए 231 टीमों का गठन किया गया है। अभियान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए 45 सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई गई है। संवाद