फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जमीन विवाद में मारपीट, 11 नामजद के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली के आवास विकास कालोनी में शैलेंद्र सिंह व सत्यदेव सिंह के बीच जमीनी के विवाद को लेेकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 11 नामजद व 15 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि पड़ोसी सत्यदेव ने विवादित रास्ते में दीवाल जोड़वा कर गेट को बंद कर दिया। पूछताछ करने पर उक्त लोगों ने हमलोगों की पिटाई कर दी। वहीं, सत्यदेव सिंह ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि हमारे पड़ोस में शैलेंद्र सिंह पत्नी की भूमि पर आवास निर्माण कराकर अनाधिकृत एवं गैरकानूनी व जबरियन आवास विकास की भूखण्ड पर गेट व जंगला लगाकर कब्जा किया का आरोप लगाया। विरोध करने पर उक्त लोग गोल बनाकर मेरी दीवाल को तोड़ने लगे और पिटाई कर दी। कोतवाल ने कहा कि दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 26 पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें