हल्दी। पिंडारी गांव में रविवार की सुबह दो समुदायों के बीच मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों के करीब 12 लोग घायल हो गए।
गांव के राजदेव राम ने तहरीर में बताया कि घर की महिलाएं शनिवार की शाम खेत से लौट रही थीं। दूसरे समुदाय के लोगों ने महिलाओं के साथ अभद्रता की। इसी बात को लेकर रविवार की सुबह राजदेव, जावेद के घर उलाहना देने गए। उसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस मामले में एक पक्ष के जयप्रकाश रंजन, राजरानी देवी, जयप्रकाश, रविशंकर राम, सुजीत, सत्यप्रकाश विवेक कुमार राम, दूसरे पक्ष के जावेद, असगर, सुगम निशा,नजमुनिशा घायल हो गए। क्षेत्राधिकारी उस्मान व थानाध्यक्ष अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली। 11 लोगों का मेडिकल कराया गया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि लोग चोटिल हुए है, इसलिए चालान नहीं किया गया। संवाद