फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडा फहराने को लेकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो जनपद के फेफना थाना क्षेत्र के सागरपाली आराजीमा़फी गांव के प्राथमिक विद्यालय का हैं। वायरल वीडियो में जमकर मारपीट होती दिख रही है, वहीं मेरा रंग दे बसंती चोला का गाना भी बज रहा है। कहा जा रहा है कि यह मारपीट झंडा फहराने को लेकर हुई थी।
विज्ञापन

यह मारपीट ग्राम प्रधान सागरपाली आराजीमा़फी के साथ हुई हैं। आराजीमाफी सागरपाली गांव की प्रधान कमलावती देवी पत्नी बसंत कुमार साहू ने पुलिस को तहरीर दी है कि 15 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे जब मैं प्राथमिक विद्यालय पर झंडारोहण करने लगी, तभी मेरे ही गांव के बन्टी सिंह, सुगन सिंह पुत्रगण जयनारायन सिंह व नसिम खान ने गाली गलौज के साथ मुझ पर हमला बोल दिया। बीच बचाव के लिए सुभाष साहनी व राजनारायन साहनी आये तो उनको भी ये लोग मारने लगे व गाली गलौज करने लगे। जान से मारने की धमकी देने लगे। फेफना थानाध्यक्ष पीएन सिंह ने बताया कि प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें