फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पांच गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंदह। खेजुरी थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में मंगलवार की रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी सुरेश तुरहा और छोटेलाल तुरहा के बीच पुराना विवाद है। इसको लेकर एक माह पूर्व भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। शिकायत मिलने पर शांतिभंग का मुकदमा भी पंजीकृत किया गया था। मंगलवार की रात रंजिश में एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट में सुरेश तुरहा की तरफ से तीन और छोटेलाल तुरहा पक्ष से दो लोग घायल हो गए। प्रथम पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 14 और द्वितीय पक्ष की तहरीर के आधार पर 8 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें