फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के विरोध में आरोपियों ने की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव थानाक्षेत्र के एक गांव में सोमवार को देर शाम कुछ युवकों ने दो बच्चियों के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी पिटाई भी कर दी। शोरगुल होने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। उनके साथ भी मारपीट हो गई। इसमें आठ लोग घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी सीयर ले जाकर इलाज कराया गया। पुलिस ने आरोपी पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने छेड़खानी की घटना से इनकार करते हुए इसे मारपीट बताया। दोनों नाबालिग बच्चियां घर से निकलकर गांव के बाहर शौच के लिए गईं थीं। पड़ोसी गांव की एक बस्ती के कुछ युवक उनके साथ छेड़खानी करने लगे। इसी को लेकर हुई मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। एसओ ज्ञानेश्वर मिश्र ने बताया कि छेड़खानी की कोई बात नहीं है। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। एक पक्ष से चार और दूसरे से छह लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें