फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला डांसर ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्यार में धोखा खाए महिला डांसर ने सोमवार को एसपी कार्यालय परिसर में पहुंचकर जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि नगर के राजेंद्र नगर मुहल्ले निवासी डांसर का कुछ माह पहले मनियर क्षेत्र के एक गांव में डांस का कार्यक्रम था। वहां पर गांव के एक युवक से उसकी मुलाकात हो गई। इसके बाद दोनों के मेल-मिलाप का दौर शुरू हो गया। कुछ दिनों बाद दोनों एक साथ रहने लगे। हालांकि परिजनों के दबाव के बाद युवक घर वापस लौट गया। इसके बाद परेशान डांसर उसके घर जानी लगी तो घर वाले इसका विरोध करने लगे। डांसर के अनुसार उसने इसकी शिकायत थाने पर की। वहां पंचायत हुई लेकिन बात नहीं बनी। उसका आरोप है कि कई बार कोतवाली व एसपी कार्यालय का चक्कर लगा चुकी है। इससे परेशान होकर सोमवार को वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। एसपी अपने कार्यालय में मौजूद थे। लेकिन वह नहीं मिल सकी। इसके बाद उसने जहर खा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें