फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीडर में लगी आग, 28 घंटे बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र नगरा की स्थिति खराब है। बुधवार की रात इनकमिंग मशीन एवं टाउन फीडर में आग लग गई। इसके चलते क्षेत्र में 28 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी में आपूर्ति ठप होने से नगर से लेकर ग्रामीण इलाके तक लोग बिलबिला उठे।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र नगरा में बुधवार की रात आठ बजे टाउन फीडर में आग लग गई। कर्मचारी जब तक कुछ समझते इनकमिंग मशीन के वायर को नभी चपेट में ले लिया। उपकेंद्र पर मौजूद कर्मचारी ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना की सूचना अवर अभियंता सहित उच्चाधिकारियों को दी। रात को 12 बजे किसी तरह टाउन में आपूर्ति बहाल हो पाई। चार फीडरों से रात भर बिजली सप्लाई बन्द रही। सुबह होते ही ईस्ट फीडर भी जल गया और आपूर्ति पूरी बाधित हो गई। विद्युत कर्मचारियों ने दिन भर काफी मेहनत कर ईस्ट व टाउन फीडर का मरम्मत की तब जाकर देर रात 28 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। विद्युत अनापूर्ती के चलते लोगों के इनवर्टर तक बैठ गए। मच्छरों के आतंक से नींद हराम हो गई। उपकेंद्र के अफसरों ने चार के बजाय लोड हल्का करने के लिए पांच फीडर करने के साथ उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि का दावा भी किया था। पानी की तरह पैसा बहाने के बाद भी विद्युत आपूर्ति में कोई सुधार नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें