फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पिता करते हैं मजदूरी, बेटी ने किया जिला टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। सीमित संसाधनों में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाली अंजलि ने यह साबित कर दिखाया है कि अगर हौसले बुलंद हो तो दुश्वारियां राह में रोड़ा नहीं बन सकती। तभी जाति प्रमाण पत्र के अभाव में छात्रवृत्ति से वंचित अंजलि ने इंटर की परीक्षा में 95 फीसद अंकों के साथ न सिर्फ अपने विद्यालय किसान इंटर कॉलेज, शिवधरपुर, सिलहटा बल्कि जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उसकी इस सफलता से विद्यालय परिवार एवं परिजनों के साथ साथ गांव में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

स्कूल परिवार एवं ग्रामीणों ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया। अंजलि के प्रथम आने पर कोप गांव के ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ अंजली का स्वागत किया। अंजली अपनी सफलता का श्रेय पिता बिपिन माता सुमन एवम गुरुजनों के साथ-साथ ग्रामीणों को दिया। अंजलि तीन बहनों में सबसे छोटी है। इसके पिता मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं।
अंजलि नीट पास करके डॉक्टर बनना चाहती है। अंजलि ने कहा कि बहुत ही कठिनाई से मैं शिक्षा प्राप्त की हूं। उसने कहा कि गोंड जाति के प्रमाण पत्र न मिलने के कारण मुझे छात्रवृत्ति भी नहीं मिलती थी। इसके बावजूद कभी पढ़ाई को बाधित नहीं होने दिया। जिला टॉपर अंजलि को अब यह डर सता रहा है कि गरीबी के कारण पता नहीं नीट की तैयारी कर पाऊं या नहीं। हालांकि गांव के पंकज कुमार सिंह ने इस होनहार लड़की को आगे पढ़ाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें