मनियर। मनियर क्षेत्र के सरवार ककरघट्टी और रानीपुर की सीमा पर चक नाली पर चकरोड बनवाने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने पिता-पुत्र को शांति भंग में चालान कर दिया। सरवार ककरघट्टी के प्रधान मनरेगा मजदूरों से चक नाली की जमीन पर सोमवार को चकमार्ग बनवा रहे थे। वहां रानीपुर मौजे के काश्तकार गया वर्मा निवासी मनियर देवापुर ने आपत्ति जताते हुए अपनी जमीन पर फेंकी मिट्टी को पाटने लगे। इसको लेकर ग्राम प्रधान के पुत्र और मनरेगा मजदूरों में विवाद हो गया। गया वर्मा का आरोप है कि मेरे खेते में चकरोड नहीं होने के बावजूद मेरे जमीन में चकरोड बनवाया जा रहा था। वहीं चकनाली के दूसरे दिशा के काश्तकार विवेक लाल राम पुत्र विजय राम ने तहरीर में गया वर्मा पर आरोप लगाया गया है। इस बाबत उप निरीक्षक विजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि गया वर्मा एवं उनके पुत्र अविनाश वर्मा का शांति भंग में चालान किया गया है।